Indore News: सोनम के बैग से मिली पिस्टल, हवाला कनेक्शन और तंत्र क्रिया से जुड़ती मर्डर मिस्ट्री
Indore News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में शिलॉन्ग पुलिस को इंदौर में बड़ी सफलता मिली है। इंडस्ट्रीज हाउस के पीछे नाले से सोनम के बैग में रखी पिस्टल मिली, वहीं शिलोम जेम्स के घर के बाहर खड़ी कार से एक लाख रुपए नकद बरामद हुए।