Accident: बस के परखचे उड़ गए…इधर-उधर बिखरे नजर आए लोग, देवदूत बने स्थानीय लोग; ऐसे घायलों को निकाल लाए बाहर
आमडाली के पास बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में बच्चे समेत चार की मौत हो गई। जबकि 26 यात्री घायल हो गए। बस गहरी खाई में गिरने के बाद घायलों के लिए भीमताल के लोग देवदूत बनकर पहुंचे और एक-दूसरे का हाथ थाम चेन बनाते हुए घायलों को सड़क तक ले गए।