Alert: दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल में ही डेंगू ने दे दी दस्तक? अस्पताल पहुंच रहे मरीज, क्या कहते हैं डॉक्टर
जानकारियों के मुताबिक नोएडा जिला अस्पताल में रोज डेंगू के 50-60 संदिग्ध मरीज पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक अस्पतालों में डेंगू संदिग्ध मरीज बढ़ने लगे हैं। बुखार से परेशान लोगों को डेंगू संदिग्ध मानकर जांच कराई जा रही है।

