Aligarh: मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की हड़ताल से बिगड़े हालात, चार की मौत, 1200 मरीज बिना उपचार लौटे
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज में रेजीडेंशियल डॉक्टरों की हड़ताल 24 अप्रैल देर रात को दूसरे दिन भी जारी रही, जिसके कारण इमरजेंसी सेवाएं ठप हो गईं। इस दौरान आपात उपचार नहीं मिलने से दो दिन में 4 मरीजों की मौत हो गई।

