AUS vs ENG: इंग्लैंड ने बनाया चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, 21 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा; डकेट चमके
डकेट ने इस मैच में बेहतरीन खेल दिखाया और 143 गेंदों पर 17 चौकों और तीन छक्के की मदद से 165 रन बनाए। डकेट की पारी के दम पर ही इंग्लैंड 50 ओवर में आठ विकेट पर 351 रन बनाने में सफल रहा।