Ayodhya: अयोध्या में श्रद्धालुओं का रेला जारी, सड़कों पर 10 हजार वाहन, गलत पार्किंग और बैरियर से लोग बेहाल
रामनगरी में श्रद्धालुओं का रेला लगातार जारी है। रविवार को भी सात लाख से अधिक श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे। उमड़े श्रद्धालुओं ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।