Badrinath Highway: ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी जा रही कार खाई में गिरी, चार घायल, एक की हालत गंभीर
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौरंग गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें चालक समेत चार लोग घायल हो गए, एक की हालत गंभीर है। उसे सीएचसी ज्योतिर्मठ में भर्ती कराया गया है।