BCCI: विराट की मांग पर खिलाड़ियों के परिवार की यात्रा से जुड़े नियम में हो सकता है बदलाव; रिपोर्ट में खुलासा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही विदेश दौरे पर परिवार के साथ खिलाड़ियों के यात्रा करने के नियम में बदलाव कर सकता है। भारतीय खिलाड़ियों को परिवार के साथ निर्धारित समय से ज्यादा समय गुजारने के लिए बोर्ड से अनुमति लेनी होगी।

