Bengaluru Stampede: मातम में बदला रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की जीत का जश्न; लोग जमीन पर गिरते रहे, गूंजती रही चीखें
चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ के बाद हर तरफ चीख पुकार मची थी। अपने खिलाड़ियों की झलक पाने पहुंचे प्रशंसक आयोजकों की ओर से किए बदहाल इंतजामों को कोस रहे थे। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि कैसे देखते ही देखते जश्न का माहौल मातम में बदल गया।

