Bhilwara News: ठेले से कार की टक्कर पर भड़का विवाद, कार चालक की पीट-पीटकर हत्या, छावनी में तब्दील हुआ कस्बा
जहाजपुर कस्बे में एक ठेले को कार की टक्कर लगने के बाद हुआ विवाद हिंसक झगड़े में तब्दील हो गया। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने कार चालक को इतनी बेरहमी से पीटा की उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

