Bihar: वर-वधू को आशीष देते ही चल बसीं दादी! निधन से पहले पोते ने पूरी की अंतिम इच्छा, अस्पताल जाकर रचाई शादी
मुजफ्फरपुर से एक अलग ही घटना देखने को मिली है, जहां एक युवक ने अपनी दादी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए एक महीने पहले ही अस्पताल में शादी करके आशीर्वाद ले लिया। लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ही दादी ने प्राण त्याग दिए।

