Bihar: होली मिलन समारोह में युवक की हत्या; मुखिया और पूर्व जिप सदस्य के बीच वर्चस्व की लड़ाई के बाद तनाव
चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम थी। मुखिया के समर्थक और पूर्व जिला परिषद सदस्य के समर्थक आपस में भिड़ गए, और इस संघर्ष में राहुल कुमार को पेट में चाकू लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई।