Bihar News : कांग्रेस के बिहार अध्यक्ष बनाए गए विधायक राजेश कुमार, राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह की छुट्टी
Congress Party : बिहार कांग्रेस के प्रभारी के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष को भी बदल दिया गया है। नए प्रभारी के सामने भी अखिलेश प्रसाद सिंह का विरोध हुआ था। अब विधायक राजेश कुमार को बिहार प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।

