Bihar News: पटना में भीषण आग में झुलसे चार बच्चे, दो की मौत; मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाकर सो रहा था परिवार
परिवार के सभी लोग घर में सो रहे थे। अचानक एक चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग की जद में पूरा घर आ गया। घर के बड़े किसी तरह बाहर निकल गए। लेकिन, सभी बच्चे अंदर ही रह गए। आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन पूरे परिवार की खुशियां तबाह हो गई।