Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की पार्टी को फिर लगा झटका, अब इस जिले के सात नेताओं ने दिया इस्तीफा
इस्तीफा देने के बाद नेताओं ने कहा कि अब जदयू को मुस्लिमों वोटरों की जरूरत नहीं है। जदयू ने वक्फ संशोधन बिल पर अपना रूख स्पष्ट कर यह बात साबित कर दी है। सीएम नीतीश कुमार से हमलोगों का भरोसा उठ गया है।

