Bihar Vidhan Sabha: राष्ट्रगान के अपमान पर सीएम नीतीश का विरोध, विधानमंडल में राबड़ी-तेजस्वी ने किया प्रदर्शन
तेजस्वी यादव ने कहा कि चाचा जी आपको याद दिला दें कि आप एक बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री है। चंद सेकंड के लिए भी आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्थिर नहीं है और आपका इस तरह अचेत अवस्था में इस पद पर बने रहना प्रदेश के लिए अति चिंताजनक बात है।