

BJP की दूसरी लिस्ट जारी, लोकसभा चुनाव 2024 में गढ़वाल से अनिल बलूनी-हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत को मिला टिकट
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बुधवार शाम को दूसरी लिस्ट जारी कर दी। बीजेपी हाईकमान ने गढ़वाल से अनिल बलूनी को टिकट दिया है। जबकि, हरिद्वार लोकसभा सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत को टिकट दिया है।

