By Election Results LIVE: केरल में कांग्रेस और बंगाल में टीएमसी को बढ़त, गुजरात में आप-भाजपा में कड़ी टक्कर
चार राज्यों की पांच सीटों पर उपचुनाव की मतगणना जारी है। केरल की निलांबूर सीट पर कांग्रेस को बढ़त है। पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। गुजरात की कडी और विसावदर सीट पर भाजपा अपना दबदबा बनाए है।

