CAG Report: खुलासा…उत्तराखंड में घोटालों का कर्मकार बोर्ड, साइकिल-टूलकिट कहां गई पता नहीं
उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में भारी अनियमिताएं सामने आई हैं। एक तो केंद्रीय मंत्रालय के आदेश के विरुद्ध बोर्ड ने घरेलू सामान खरीदे, ऊपर से उनमें से साइकिल और टूलकिट कहां गईं, पता ही नहीं चला।