Canteen Row: कैंटीन चलाने वाली कंपनी का लाइसेंस निलंबित; थप्पड़ कांड पर शिवसेना विधायक बोले- माफी नहीं मांगूगा
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने आकाशवाणी विधायक कैंटीन चलाने वाली कंपनी अजंता कैटरर्स का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने बीते दिन एक कैंटीन कर्मचारी की पिटाई कर दी थी और खाने की खराब गुणवत्ता का आरोप लगाया था।

