Uttarakhand: स्वास्थ्य सचिव बोले- मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, इस टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत
स्वास्थ्य सचिव व आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा, मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य सचिव व आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा, मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
तहसील मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर भामा गांव के एक घर में लगी आग में बीमार वृद्धा की जिंदा जलने से मौत हो गई। अग्निकांड में सोने के गहने और नकदी सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।
पीपलपड़ाव रेंज के जंगल में हाथी ने चौकीदार को कुचलकर मार डाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नवरात्र के व्रत में कुट्टू का आटा खाने से शहर भर में 335 लोग बीमार हो गए। इनमें से 227 मरीजों की हालत गंभीर होने पर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करना पड़ा। सबसे अधिक 70 मरीज दून अस्पताल में भर्ती हैं।
प्रदेश में हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य जिलों में आठ से 10 मई के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो सकते हैं। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस महीने चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होगी।
चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग पांच या छह अप्रैल को शुरू हो सकती है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। इस बार हेली टिकट की ऑनलाइन बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से होगी।
सोमवार देर शाम नारायणबगड़ से सवारी लेकर भटियाणा जा रहा एक टैक्सी वाहन सैंंज गांव के पास अनियंत्रित होकर नीचे खेत में जा गिरी। दुर्घटना में चालक समेत 5 लोग घायल हो गए।जिनमें से दो को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
कुट्टू का आटे के व्यंजन खाने से लोगों के बीमार पड़ने की घटना के बाद पुलिस ने कुट्टू के पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कसा है।
देहरादून से हरिद्वार आ रही लोहाघाट डिपो की बस स्टेरिंग लॉक के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई
पहले नवरत्रि की शाम के समय कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी और पकौड़ी आदि खाने से तीन गांवों 18 लोगों की हालत बिगड़ गई।