CBI Raid : मेडिकल कॉलेज की मान्यता में घूसखोरी, तीन डॉक्टरों समेत छह गिरफ्तार; दिल्ली समेत कई राज्यों में छापा
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मान्यता के लिए मेडिकल कॉलेज के पक्ष में 55 लाख रुपये घूस लेकर अनुकूल रिपोर्ट देने के मामले में तीन डॉक्टरों समेत छह लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

