CG: पीएम मोदी के दौरे से कुछ घंटे पहले बीजापुर में 50 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 68 लाख का घोषित था इनाम
बीजापुर जिले में 50 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से 14 पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम था। यह आत्मसमर्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के दौरे से कुछ घंटे पहले हुआ है।

