CG: पेंड्रा में नदी में गिरी बोलेरो, महिला समेत दो की मौत और सात घायल; PM मोदी की सभा में होने जा रहे थे शामिल
पेंड्रा में तेज रफ्तार बोलेरो महिला को टक्कर मारते हुए सोन नदी के पुल से सीधे नीचे गिर गई। महिला सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि बोलेरो में बैठे अन्य सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

