Champions Trophy: बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी तक हो पाएंगे फिट? तेज गेंदबाज की उपलब्धता पर कल हो सकता है फैसला
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पिछले महीने घोषित हुई भारत की 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में बुमराह का नाम शामिल था, लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए जो 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत की अंतिम सीरीज है।