Chhaava Day 2 BO Collection: ‘छावा’ के कलेक्शन ‘फर्जी’ बताने पर बवाल, विक्की ने दूसरे दिन ही जड़ी हाफ सेंचुरी
अभिनेता विक्की कौशल के रूप में हिंदी सिनेमा को अपना नया सुपरस्टार मिलता दिखाई दे रहा है। उनकी नई फिल्म ‘छावा’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 31 करोड़ रुपये का कारोबार करने के बाद दूसरे दिन भी रात 10 बजे तक इतना ही कारोबार कर लिया था।

