CSK vs MI: सत्र के पहले मैच में मुंबई की लगातार 13वीं हार, 2012 में आखिरी बार जीती; चेन्नई ने की शानदार शुरुआत
नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में पहला मैच खेलने उतरी मुंबई को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। 2012 के बाद से मुंबई सत्र का पहला मुकाबला नहीं जीत पाई है। यह उनकी पहले मैच में लगातार 13वीं हार है।

