Delhi: आज से पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जब्ती होगी, जुर्माना लगेगा; सीधे स्क्रैप यार्ड भेजे जाएंगे वाहन
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार से 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा। सार्वजनिक स्थानों पर पाए जाने पर ऐसे वाहनों को जब्त कर सीधे स्क्रैप यार्ड भेजा जाएगा।

