Delhi New CM: सत्ता परिवर्तन के साथ होगी व्यवस्था परिवर्तन, नई सरकार के गठन की कवायद तेज; बैठकों का दौर जारी
दिल्ली में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। प्रशासनिक अधिकारी भी काफी सक्रिय मोड में है। दिल्ली सचिवालय, विधानसभा सचिवालय समेत सभी मंत्रालय के अधिकारी अभी से ही एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं।