Etawah Road Accident: एक बाइक पर थे पांच सवार, आगे जा रहे वाहन से हुई टक्कर, चार की मौत और एक गंभीर घायल
इटावा जिले में ऊसराहार-सरसईनावर मार्ग पर गुरुवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। इससे बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

