Fatehpur Road Accident: बक्सर रोड पर हादसा…डंपर में पीछे से घुसी ट्रैवलर बस, चार की मौत और 12 घायल, जांच शुरू
फतेहपुर जिले में कल्यानपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें दिल्ली से प्रयागराज जा रहे यात्रियों की ट्रैवलर बस पीछे से डंपर में घुस गई। हादसा सुबह पांच बजे बक्सर रोड पर हुआ है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है।