Haldwani: दस साथी लाइनहाजिर होते ही नशे के तस्करों पर टूटी पुलिस, बड़ी मात्रा में देशी और कच्ची शराब बरामद की
एसएसपी की सख्ती का असर दिखना शुरू हो गया है। मंगलवार को एक साथ 10 पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किए जाने के बाद देर रात से ही विभिन्न थानों की पुलिस नशे के खिलाफ एक्शन मोड में आ गई। कई जगह छापे मारकर कच्ची और देशी शराब बरामद की।