Haldwani Crime: पुलिस ने साइबर ठगों का किया भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार, फर्जी अकाउंट खोलकर करते थे ठगी
हल्द्वानी शहर के मुखानी स्थित ग्रामीण बैंक चोपड़ा चौराहा के निकट से पुलिस ने बुधवार की रात छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से काफी संख्या में आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक, चेक बुक, एटीएम, फर्जी सिम आदि बरामद किए हैं।