Haridwar: पूर्व विधायक चैंपियन को व्हीलचेयर पर कोर्ट में किया पेश, 14 दिन बढ़ी न्यायिक हिरासत, चार्जशीट दाखिल
खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ दर्ज मुकदमे में हत्या के प्रयास की धारा को हटाते हुए गैर इरादतन हत्या के प्रयास की धारा में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई।