Himachal News: अभ्यर्थियों को राहत; 1,423 पदों की भर्ती में दो साल की आयु छूट, आयोग को मिली लिखित मंजूरी
हिमाचल सरकार ने राज्य चयन आयोग की सिफारिश पर बड़ी राहत देते हुए 80 पोस्ट कोड के तहत पूर्व में विज्ञापित 1,423 पदों की भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में दो साल की छूट प्रदान कर दी है।

