Illegal Immigration: अमेरिका के बाद अब UK से भी अवैध प्रवासियों का होगा निर्वासन, भारतीय रेस्तरां में छापेमारी
अमेरिका के बाद अब यूके से भी निर्वासन की तैयारी चल रही है। यूके की लेबर सरकार ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया है। यह अभियान विशेष रूप से भारतीय रेस्तरां, नेल बार, करियाना स्टोर और कार वॉश जैसे छोटे व्यवसायों पर केंद्रित है।

