IND A vs ENG Lions: आउट होने के बावजूद कुछ सेकेंड तक क्रीज पर रुके यशस्वी, फैसले पर जताई नाराजगी; देखें वीडियो
यशस्वी को क्रिस वोक्स ने अपना शिकार बनाया। वोक्स की गेंद यशस्वी के पैड पर लगी और अंपायर ने उन्हें आउट दिया। यशस्वी इस फैसले से खुश नहीं थे और उन्होंने अंपायर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि गेंद बाहर जा रही है।

