IND vs ENG: भारत को इस दिन मिलेगा नया टेस्ट कप्तान, इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित होगी टीम; नए चेहरों को मौका
इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए शनिवार (24 मई) को भारतीय टीम का एलान होगा। इस दौरान चयनकर्ता भारतीय टीम के नए टेस्ट कप्तान की भी घोषणा करेंगे। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद शुभमन गिल इस दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।

