IND vs PAK: ‘भारत की बी या सी टीम पाकिस्तान को हरा देगी’, गावस्कर के बयान पर भड़के गिलेस्पी, बोले- यह बकवास है
गिलेस्पी गावस्कर के बयान से सहमत नहीं दिखे। उन्होंने गावस्कर के विश्लेषण को पूरी तरह बकवास करार दिया और कहा कि पाकिस्तान टीम में सही खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए समय दें।