IPL 2025: धोनी ने तोड़ा ‘मिस्टर आईपीएल’ रैना का बड़ा रिकॉर्ड; जडेजा ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
धोनी नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। धोनी ने इस मैच में 187.50 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वह 16 गेंद में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद रहे।