IPL 2025: ‘बस अब एक मैच बाकी है, मिलकर जश्न मनाएंगे’, चौथी बार फाइनल में पहुंचकर बोले आरसीबी के कप्तान पाटीदार
आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और गेंदबाजों ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए पंजाब किंग्स को 14.1 ओवर में महज 101 रन पर समेट दिया। फिर सॉल्ट के अर्धशतक की बदौलत आरसीबी ने 10 ओवर में दो विकेट पर 106 रन बनाकर आसान जीत हासिल की।

