IPL 2025: KKR के कप्तान रहाणे को अब भी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद, हसी ने CSK के युवा खिलाड़ियों की तारीफ की
रहाणे ने बुधवार को मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मुझे लगता है कि 15 अंकों के आधार पर भी हम क्वालिफाई कर सकते हैं। हमें अब भी सकारात्मक सोचना होगा। हमें अभी सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच खेलने हैं।’

