Israel Iran Ceasefire: ‘इस्राइल और ईरान मेरे पास आए और शांति की गुहार लगाई’, ट्रंप ने बताई सीजफायर की वजह
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल और ईरान के बीच 12 दिन से जारी संघर्ष पर विराम का एलान किया। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए। इनमें उन्होंने यह भी बताया कि यह संघर्ष विराम कैसे हुआ और क्यों इसका एलान ट्रंप ने किया।

