Kantara 2: ‘कांतारा 2’ के मिमिक्री आर्टिस्ट कलाभवन निजू का निधन, शूटिंग पर दूसरी मौत; लगातार हो रही है अनहोनी
साल 2022 की चर्चित दक्षिण भारतीय फिल्म ‘कांतारा’ के दूसरे पार्ट की शूटिंग पर लगातार हादसे और मौत हो रही हैं। हाल ही में इस फिल्म से जुड़े मिमिक्री आर्टिस्ट कलाभवन निजू का निधन हुआ। हार्ट अटैक से उनकी जान गई है।

