Kolkata Rape Case: ‘मैंने उसके पैर छुए, पर बेरहम माने नहीं; वीडियो रिकॉर्डिंग भी की’, कोलकाता कांड की आपबीती
कोलकाता पुलिस ने साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज के एक पूर्व और दो मौजूदा छात्रों सहित तीन लोगों को कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। घटना कथित तौर पर कस्बा में कॉलेज परिसर में हुई थी।

