Mahakumbh : डीएम ने कहा- महाकुंभ मेले का एक्सटेंशन नहीं, अफवाहों पर ना दें ध्यान, 26 फरवरी को ही होगा समापन
इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से अफवाह फैली है कि प्रयागराज महाकुंभ में भारी भीड़ को देखते हुए प्रदेश सरकार और मेला व जिला प्रशासन की ओर से मेले का एक्सटेंशन करते हुए इसे मार्च तक बढ़ा दिया गया है।