Mahakumbh: बिहार के स्टेशनों पर भी भारी हुजूम, डीएम को उतारनी पड़ी टीम; 12 फरवरी तक भीड़ छंटने का था इंतजार
Bihar News : कुंभ मेला जाने वालों की भीड़ अचानक बिहार से बहुत ज्यादा बढ़ गई है। दिल्ली में भगदड़ के बावजूद बिहार के स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण मुश्किल लग रहा है। कल रेलवे ने भीड़ को लेकर मदद मांगी। आज पटना डीएम ने तो पूरी टीम उतार दी है।