Mahasamund: कार और ट्रक की भिड़ंत में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, क्रेन से निकाले गए शव
महासमुंद में राष्ट्रीय राजमार्ग- 353 पर भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। कार और ट्रक की टक्कर में राजस्व विभाग में पदस्थ आरआई ताहर सिंह ठाकुर सहित उनके पूरे परिवार की दर्दनाक मौत हो गई।

