Moradabad Weather: ट्रैक पर भरा पानी.. ट्रेनों का संचालन प्रभावित, सिग्नल फेल होने से रोकनी पड़ीं 26 ट्रेनें
बारिश के कारण लाइनपार के नाले उफनाए तो रेलवे ट्रैक पर जलभराव हो गया। इसके कारण मुरादाबाद यार्ड में सिग्नल और प्वाइंट फेल हो गए। मुरादाबाद-दिल्ली, मुरादाबाद-लखनऊ और मुरादाबाद-सहारनपुर लाइन पर काफी देर तक रेल यातायात ठप हो गया।

