MP Budget 2025: कोई कहे ‘वादाखिलाफी’ तो किसी के लिए ‘विश्वास’, जानें बजट पर सीएम और पूर्व सीएम की क्या है राय
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के प्रस्तुत बजट को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसे निराशाजनक और वादाखिलाफी से भरा बताया। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बजट को विकसित मध्यप्रदेश 2047 के संकल्प की दिशा में एक कदम बताया।

